24 घंटे कार्य करेगा चुनाव आयोग का कंट्रोल रुम

24 घंटे कार्य करेगा चुनाव आयोग का कंट्रोल रुम

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-17 05:48 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए मंत्रालय में 24 घंटे काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह  नियंत्रण कक्ष 27 मई 2019 तक, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र के कार्यालय, 5 वीं मंजिल, मंत्रालय विस्तार भवन, मादाम कामा मार्ग, हुतात्मा राजगुरु चौक, मंत्रालय, मुंबई में सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे कार्यरत रहेगा। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे ने जानकारी दी है कि नियंत्रण कक्ष का दूरध्वनि क्रमांक .022-22040451 और 22040454 है।
 

Similar News