भाजपा,कांग्रेस, शिवसेना सहित 14 दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

भाजपा,कांग्रेस, शिवसेना सहित 14 दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-08 03:17 GMT
भाजपा,कांग्रेस, शिवसेना सहित 14 दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्थानीय निकाय के चुनावों के दौरान हुए खर्च का ब्यौरा न पेश करने पर राज्य चुनाव आयोग ने 14 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने राजनीतिक दलों को 10 मार्च तक खर्च का ब्यौरा पेश करने को कहा है। गुरुवार को राज्य चुनाव आयुक्त जेएस सहारिया ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के 16 अक्टूबर 2016 के आदेश के तहत राजनीतिक दलों को चुनावी खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य है। इस बारे में समय-समय पर राजनीतिक दलों को जानकारी भी दी गई है। अब खर्च का ब्यौरा न देनेवाले राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि चुनावी खर्चे की जानकारी न देने की वजह से क्यों न आप के दल का पंजीयन रद्द किया जाए? 

जिन राजनीजिक दलों को यह नोटिस जारी किया गया है उसमें भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, जनता दल (सेक्युलर), समाजवादी पार्टी, एआईडीएमके, लोकजनशक्ति पार्टी, एमआईएम व जनता दल (युनाइटेड) का समावेश है। 
 

Similar News