WB: ममता के घायल होने पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मेदिनीपुर के SP और DM हटाए गए, सिक्योरिटी इंचार्ज भी सस्पेंड

WB: ममता के घायल होने पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मेदिनीपुर के SP और DM हटाए गए, सिक्योरिटी इंचार्ज भी सस्पेंड

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-14 16:22 GMT
WB: ममता के घायल होने पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मेदिनीपुर के SP और DM हटाए गए, सिक्योरिटी इंचार्ज भी सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के घायल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने अपने पर्यवेक्षकों की सिफारिश पर पूर्वी मेदिनीपुर के  SP प्रवीण प्रकाश और डीएम विभु गोयल को हटा दिया है। ममता बनर्जी की सुरक्षा के प्रभारी पुलिस अधिकारी विवेक सहाय को भी सस्पेंड कर दिया है। आयोग ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए है। पुलिस से इसकी रिपोर्ट 31 मार्च तक मांगी है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

  • चुनाव आयोग ने कहा कि Z+ सुरक्षा हासिल व्यक्ति को सुरक्षा देने के लिए तैनात किए गए विवेक सहाय अपनी प्राइमरी ड्यूटी पूरी कर पाने में नाकाम रहे।
  • उनके खिलाफ 1 हफ्ते में आरोप तय किए जाने चाहिए।
  • SP पर भी सुरक्षा बंदोबस्त में बड़ी नाकामी के आरोप तय किए जाएंगे।
  • आयोग ने IAS ऑफिसर स्मिता पांडेय को पूर्व मेदिनीपुर का नया DM और DEO बनाया गया है।
  • साथ ही विभु गोयल को नॉन इलेक्शन पोस्टिंग पर भेज दिया है।
  • चुनाव आयोग ने पंजाब के पूर्व DGP इंटेलिजेंस अनिल कुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
  • विवेक दुबे के बाद एके शर्मा राज्य में दूसरे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक होंगे।

क्या है मामला?

  • ममता ने 10 मार्च को नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया था।
  • वे पर्चा भरने के बाद कार में बैठ रही थीं, तभी उन्हें चोट लगी थी। 
  • इस मामले में TMC नेता सौगत रॉय ने पार्टी नेताओं के साथ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। 
  • जब घटना हुई, वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। 
  • सौगत ने आरोप लगाया था कि ममता पर हमला उन्हें जान से मारने के लिए करवाया गया था। 
  • हमले के पीछे किसी की गहरी साजिश छिपी हुई है।

 

Tags:    

Similar News