महाराष्ट्र : न्यू ड्रेस में नजर आएंगे मंत्रालय और विधानसभा कैंटीन के कर्मचारी 

महाराष्ट्र : न्यू ड्रेस में नजर आएंगे मंत्रालय और विधानसभा कैंटीन के कर्मचारी 

Tejinder Singh
Update: 2018-12-02 13:26 GMT
महाराष्ट्र : न्यू ड्रेस में नजर आएंगे मंत्रालय और विधानसभा कैंटीन के कर्मचारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन वाले मंत्रालय, विधानभवन और कोंकण भवन की चार कैंटीन में कर्मचारियों को अब नया गणवेश मिलेगा। कैंटीन प्रबंधन के लिए काम करने वाले सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, प्रबंधक पद के कर्मचारियों को रेडी टू वेयर गणवेश प्रदान किए जाएंगे। यहां के कर्मचारियों को पद नाम के अनुसार गणवेश मिलेंगे। इससे कैंटीन में अधिकारी और कर्मचारियों को आसानी से पहचाना जा सकेगा। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार डी समूह की महिला कर्मचारियों को पांच साडी, पुरुष कर्मचारियों को 4 पैंट और 4 शर्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके साथ ही पुरुष और महिला कर्मचारियों को एक जोड़ी स्पोर्ट्स शूज व चार मोजे दिए जाएंगे। वहीं कीचन में काम करने वाले कर्मचारियों को गम बूट मिलेगा। कैंटीन के इन कर्मचारियों को दो साल में एक बार गणवेश उपलब्द कराए जाएंगे। गणवेश धुलाई भत्ता नहीं लेने वाले कर्मचारियों को गणवेश धुलाई करके दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि चारों कैंटीन के कर्मचारियों को गणवेश मुहैया कराया जाता है लेकिन कैंटीन में काम के स्वरूप और तत्काल सेवा देने के कारण कर्मचारियों के चमड़े के जूते इस्तेमाल करने लायक नहीं है। 

Similar News