स्कालरशिप नहीं मिलने से इंजीनियरिंग कॉलेजों पर संकट

 स्कालरशिप नहीं मिलने से इंजीनियरिंग कॉलेजों पर संकट

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-25 08:39 GMT
 स्कालरशिप नहीं मिलने से इंजीनियरिंग कॉलेजों पर संकट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर समेत प्रदेश भर मंे उच्च व तकनीकी पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले कॉलेज वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों को लंबे समय से छात्रवृत्ति की प्रतिपूर्ति नहीं मिली है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 की छात्रवृत्ति की दूसरी किस्त अभी तक कॉलेजों को नहीं मिली है, जिसके कारण बीते 6 महीनों से वे अपने शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन नहीं दे पाए हैं। विदर्भ एनएडेड इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार से तुरंत छात्रवृत्ति जारी करने की मांग की है। 

जल्द दें दूसरी किस्त
दरअसल प्रदेश में छात्रवृत्ति के लाभार्थी विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पोर्टल के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थियों को महाडीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन राज्य सरकार ने इस बार छात्रवृत्ति जारी नहीं की, परिणाम स्वरूप कॉलेजों की स्थिति बिगड़ गई है। कोरोना काल में काॅलेजों की स्थिति बिगड़ने से पूरे स्टाफ का आर्थिक नियोजन गड़बड़ा गया है। कॉलेजों ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है। 

Tags:    

Similar News