महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन ! 24 घंटे में मिले 40 हजार केस, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन ! 24 घंटे में मिले 40 हजार केस, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-30 04:58 GMT
महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन ! 24 घंटे में मिले 40 हजार केस, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में धारा 144 से काम नहीं चलने वाला। कर्फ्यू से भी कुछ नहीं होने वाला। अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। ये कहना है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का। रविवार को सीएम ठाकरे के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अगले एक या दो दिन में महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। सीएम ठाकरे ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी मांगी है। 

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना महामारी का संक्रमण बेकाबू हो चुका है। राज्य में बीते रविवार को 40 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 7 दिनों के भीतर 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के बढ़ते केस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए महाराष्ट्र में एक बार फिर से लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है। कोरोना पर बनी टास्क फोर्स ने लॉकडाउन की सिफारिश भी कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से कहा कि तुरंत लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। रविवार को यहां 40,414 नए केस सामने आए। यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 मार्च को 36,902 मामले आए थे। बीते दिन राज्य में 108 लोगों की मौत भी हुई, इसमें से 58 मौतें नागपुर में हुई हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना केस की स्थित

  • 22 मार्च  24,645 केस
  • 23 मार्च  28,699 केस
  • 24 मार्च  31,855 केस
  • 25 मार्च  35,952 केस
  • 26 मार्च  36,902 केस
  • 27 मार्च  35,726 केस
  • 28 मार्च  40,414 केस

 

Tags:    

Similar News