अमरावती महिला हॉकी अकादमी की स्थापना

होंगे विविध उपक्रम अमरावती महिला हॉकी अकादमी की स्थापना

Anita Peddulwar
Update: 2022-03-10 09:44 GMT
अमरावती महिला हॉकी अकादमी की स्थापना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। विश्व महिला दिवस के अवसर पर अमरावती जिला महिला हॉकी अकादमी की स्थापना क्रीड़ा उपसंचालक विजय संतान की अध्यक्षता में की गई।  अमरावती जिला महिला हॉकी अकादमी महिला हॉकी प्रसार के लिए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य करेगी। इस अकादमी के जरिए विविध उपक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अकादमी की स्थापना के अवसर पर क्रीड़ा उपसंचालक के अलावा क्रीड़ा प्रेमी इरफान अथर अली, अनिल भुईभार, बास्केटबॉल कोच जयंत देशमुख, महिला हॉकी खिलाड़ी नम्रता भुयार, संध्या किल्लेकर, अर्चना कडू, सुरेखा दुबे, प्रिया वानखडे, प्रीति शेंडे, स्नेहल राऊत, उज्ज्वला परांजपे, मीना यावले आदि उपस्थित थे। 
 

Tags:    

Similar News