सनकी पूर्व सैनिक ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, चरित्र पर करता था संदेह

सनकी पूर्व सैनिक ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, चरित्र पर करता था संदेह

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-30 10:34 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व सैनिक ने पत्नी का हथौड़े से सिर फोड़ कर हत्या का प्रयास किया। वह पत्नी से अलग रहता है, उसे पत्नी पर शक था कि, उसने खाने में जहर मिलाया।  प्रकरण दर्ज कर सैनिक काे गिरफ्तार कर लिया गया। 

जानकारी के अनुसार मनीष नगर निवासी पुरुषोत्तम हिंगणेकर (65) पूर्व सैनिक है। 1990 में वह सेवानिवृत्त हुआ। उसका  दो मंजिला मकान है। पहली मंजिल पर पुत्र सोनल और उसकी पत्नी प्रीति रहती है। एक कमरे में पुरुषोतम रहता है, जबकि उसकी पत्नी पुष्पा अपने छोटे पुत्र के साथ रहती है। छोटा पुत्र अविवाहित है। गत कुछ वर्षों से पुरुषोत्तम को पत्नी के चरित्र पर संदेह है। 

दोनों में कई बार विवाद भी हुआ। इसके चलते पुष्पा और पुरुषोत्तम एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे। पुरुषोतम खुद भोजन पकाता था। फिर भी गत कुछ वर्षों से उसे यह शक है कि पत्नी पुष्पा उसे जान से मारने का प्रयास कर रही है। वह चोरी छुपे उसके खाने में जहर मिला रही है, हालांकि दोनों का भोजन अलग बनता था और दोनों अलग  रहते थे, फिर भी पुरुषोत्तम को यह वहम था। इसे लेकर उनमें विवाद होता रहता था। पुरुषोतम के पुत्र भी पिता के इस स्वभाव से परेशान थे। गुरुवार की दोपहर  खाने में जहर मिलाने की बात को लेकर पुरुषोतम और पुष्पा में विवाद हाे गया। उस समय उसके दोनों पुत्र घर में नहीं थे। वह काम पर गए हुए थे। मौका पाकर पुरुषोत्तम ने पुष्पा को कमरे में बंधक बनाया और हथौड़ी से उसका सिर फोड़ दिया। बहू प्रीति शोर-शराबा सुनकर ऊपर से नीचे आई। दरवाजा बंद होने से उसने आस-पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाया, इस बीच पुरुषोत्तम दरवाजा खोलकर भाग निकला।

चल रहा है उपचार 
पुष्पा को बेहोशी की हालत में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। पुष्पा का उपचार जारी है। मेडिकल रिपोर्ट और प्रीति की शिकायत पर पुरुषोत्तम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। देर रात पुरुषोत्तम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।  हवालदार सुरेश शेजव मामले की जांच कर रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News