ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प से तिवसा के लिए बढ़ाया जल आरक्षण मंजूर 

राहत ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प से तिवसा के लिए बढ़ाया जल आरक्षण मंजूर 

Anita Peddulwar
Update: 2022-05-07 09:16 GMT
ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प से तिवसा के लिए बढ़ाया जल आरक्षण मंजूर 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। तिवसा नगरपंचायत के लिए 0.300 दलघमी बढ़त जल आरक्षण जलसंपदा विभाग की तरफ से मंजूर किया गया है। इस कारण शहर के लिए अब कुल 0.978 दलघमी मंजूर जल आरक्षण हुआ है। तिवसावासियों को इसके माध्यम से अब भरपूर पानी उपलब्ध होगा। ऐसा जिले की पालकमंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने कहा है।  तिवसा शहर की वर्ष 2038 की जनसंख्या का विचार करते हुए शहर को भरपूर पानी उपलब्ध रह सके इसके लिए बढत जल आरक्षण मंजूर करने की मांग की गई थी। पालकमंत्री की तरफ से इसके लिए लगातार प्रयास किए गए।

 विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल की तरफ से जलसंपदा विभाग के पास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसे मंजूरी मिली है। पेयजल के लिए सिंभोरा के उर्ध्व वर्धा प्रकल्प से यह बढ़त जल आरक्षण मंजूर किया गया है। तिवसा शहर के लिए पहले 0.678 दलघमी जल आरक्षणद मंजूर था। अब 0.300 दलघमी बढने से कुल 0.978 दलघमी पानी तिवसा के लिए आरक्षित हुआ है। इस बाबत शासन निर्णय जलसंपदा विभाग की तरफ निर्गमित किया गया है। इस िनर्णय के कारण आगामी अनेक वर्षो तक तिवसा शहर को भरपूर पेयजल सुविधा निर्माण होनेवाली है। तिवसा नगरपंचायत सेवा क्षेत्र में बंदिस्त सीवरेज सिस्टम और सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्यान्वित करने के आदेश दिए गए है। एकात्मिक राज्य जल प्रारूप के मुताबिक नगरपंचायत द्वारा प्रक्रिया किए जल का कम से कम 30 फीसदी पानी का पुर्न इस्तेमाल कर ताजे पानी की आवश्यकता कम करने की सूचना भी दी गई है। 
 

Tags:    

Similar News