शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया यौन शोषण

Anita Peddulwar
Update: 2019-02-22 08:36 GMT
शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया यौन शोषण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक फ्रेंड्स के जरिए होने वाली धोखाधड़ी की घटनाएं आएदिन सामने आती रहती है बावजूद इसके लोग इसके चक्कर में फंसने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक वाकया सामने आया जिसमें फेसबुक के जरिए पहचान होने के बाद एक आरोपी ने युवती को शादी के सपने दिखाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके कथित प्रेमी ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मुकर गया तब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सोनेगांव थाने में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सचिन पांडुरंग माकडे (29) मनीषनगर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन माकडे डिफेन्स में नौकरी करता है। वह अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसकी फेसबुक पर 29 वर्षीय युवती के साथ 1 मार्च 2017 को जान पहचान हो गई।

शादी की बात करने पर मुकर गया

युवती एक निजी कार्यालय में अकाउंटेंट का काम करती है। फेसबुक पर दाेनों की दोस्ती होने के बाद उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर संपर्क करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच प्रेम संबंध जुड़ गया। दोनों का मेलजोल बढ़ गया। उसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध हो गया। करीब तीन वर्ष से वह एक दूसरे के संपर्क में हैं। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हुआ। पीड़ित युवती ने सचिन से शादी करने की बात करने लगी तब वह टालमटोल जबाब देने लगा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि पीड़िता के अलावा सचिन का दूसरी युवती के साथ शादी तय हो गई थी। पीड़िता को जब यह बात पता चली तो वह  सचिन से पूछताछ करने लगी। सचिन ने  पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने सोनेगांव थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Similar News