फेसबुक फ्रेंड ने नौकरी, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

फेसबुक फ्रेंड ने नौकरी, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-24 07:54 GMT
फेसबुक फ्रेंड ने नौकरी, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नौकरी और शादी का करने का झांसा देकर नर्स का यौन-शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। हिंगना थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार को अवकाश कालीन अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।  

पीड़िता ने नर्सिंग प्रशिक्षण लिया है
पीड़ित 29 वर्षीय युवती नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त है। उसे पिता नहीं है। मां और भाई के साथ रहती है। कुछ वर्ष पहले फेसबुक पर उसकी दिघोरी निवासी शुभम जगदीश हुड़ (28) से मित्रता हुई। यही मित्रता प्रेम संबंधों में तब्दील हुई। पीड़िता को नौकरी की जरूरत थी। शुभम नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को 15 नवंबर 2019 को वाघधरा ले गया और वहां पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद उससे शादी करने का वादा किया।

शादी से इनकार करने पर थाने पहुंचा मामला
शुभम झांसे में आई पीड़िता का 12 जनवरी 2021 तक यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शुभम पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो शुभम ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा। सहायक उप-निरीक्षक भुके ने प्रकरण दर्ज कर शुभम को गिरफ्तार किया।
 

Tags:    

Similar News