कांग्रेस में गुटबाजी बड़ी चुनौती, नेताओं के बीच सुलह कराने में जुटे खड़गे

कांग्रेस में गुटबाजी बड़ी चुनौती, नेताओं के बीच सुलह कराने में जुटे खड़गे

Tejinder Singh
Update: 2018-08-29 13:06 GMT
कांग्रेस में गुटबाजी बड़ी चुनौती, नेताओं के बीच सुलह कराने में जुटे खड़गे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी नेताओं की गुटबाजी है। इस लिए पार्टी लोकसभा चुनाव  तैयारी शुरु करने से पहले पार्टी की गुटबाजी खत्म करना चाहती है। पिछले दो दिनों से मुंबई में डेरा डाले पार्टी प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के विभिन्न गुटों से बात कर आपसी झगड़ा खत्म करने की चेतावनी दी है। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील और पूर्व मंत्री बाला साहेब थोरात के बीच की अहमदनगर जिले में राजनीतिक अदावत जग जाहिर है। दोनों नेता एक दूसरे को ‘गिराने’ का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस जिले में पार्टी दो गुटों में विभाजीत है।

पार्टी के गुटों के बीच सुलह कराने में जुटे खड़गे
खड़गे ने मंगलवार को दोनों नेताओं के साथ बैठक कर कहा कि आपसी झगड़ा बंद करो क्योंकि इससे पार्टी का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप दोनों के एक साथ होने से महाराष्ट्र में पार्टी को लाभ होगा। सूत्रों के अनुसार खड़गे ने विखेपाटील और थोरात से कहा है कि यहि पार्टी का भला चाहते हैं तो आपसी मतभेद भुलाकर गुटबाजी खत्म करें। पार्टी के एक पार्टी नेता कहते हैं कि ‘पार्टी संगठन में बगैर बदलाव के आगामी चुनाव जीतना संभव नहीं होगा। हालांकि गुटबाजी खत्म करने के लिए पार्टी प्रभारी खड़गे की कोशिश अच्छी है।

मुंबई कांग्रेस की गुटबाजी सबसे बड़ी चुनौती
इसी तरह मुंबई और नागपुर में भी कांग्रेस नेताओं के बीच जबरजस्त गुटबाजी है। खड़गे के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुंबई कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने की है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरुदास कामत के निधन के बाद महानगर में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। कामत के निधन से अब पार्टी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम गुट के वर्चस्व बढ़ने की उम्मीद है। पार्टी में गुटबाजी बढ़ाने के लिए निरुपम को ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार माना जाता है। फिलहाल निरुपम और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, विधायक नसीम खान गुट के बीच संघर्ष तेज होने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार खडसे इन गुटों में सुलह की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने दोनों गुटों के नेताओं से बातचीत की है। जल्द ही सभी गुटों के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।

Similar News