लगातार ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले दूसरे सीएम बने फडणवीस 

लगातार ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले दूसरे सीएम बने फडणवीस 

Tejinder Singh
Update: 2018-12-06 16:24 GMT
लगातार ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले दूसरे सीएम बने फडणवीस 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम एक और रिकार्ड दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री फडणवीस दिवंगत वसंतराव नाईक के बाद लगातार सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस मामले में फडणवीस ने दिवंगत विलासराव देशमुख को पीछे छोड़ड दिया है। समझा जा रहा है कि फडणवीस लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे।फडणवीस 31 अक्टूबर 2014 को 44 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। बतौर मुख्यमंत्री फडणवीस ने 6 दिसंबर, गुरुवार को 1 हजार 498 दिन पूरे किए।

वसंतराव नाईक के बाद दूसरे क्रमांक पर देवेंद्र

इसके पहले विलासराव देशमुख ने दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर 1 नवंबर 2004 से 4 दिसंबर 2008 के दौरान लगातर 1 हजार 494 दिन मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। फडणवीस देशमुख का यह रिकार्ड तोड़ने में कामयाब रहे हैं। मुंबई पर हुए 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले के बाद विलासराव देशमुख को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके पहले वे अपनी पहली पारी में 18 अक्टूबर 1999 से 16 जनवरी 2003 तक 1 हजार 187 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे।

बतौर मुख्यमंत्री लगातार 1 हजार 498 दिन पूरे

विलासराव के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अशोक चव्हाण ने पहले टर्म में 311 दिन और दूसरी बार 368 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे। आदर्श घोटाले की वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद गवाना पड़ा था। अब तक लगातार सर्वाधिक  दिनों तक मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकार्ड वसंतराव नाईक के नाम है। श्री नाईक लगातार 11 साल तक मुख्यमंत्री रहे। 5 दिसंबर 1963 से 1 मार्च 1967, 1 मार्च 1967 से 13 मार्च 1972 और 13 मार्च 1972 से 20 फरवरी 1975 तक वे 4 हजार 97 दिनों तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद संभाला। फडणवीस महाराष्ट्र के दूसरे सबसे कम उम्र मुख्यमंत्री हैं।

Similar News