Video: किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए हरियाणा बॉर्डर से हो रहे थे दाखिल 

Video: किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए हरियाणा बॉर्डर से हो रहे थे दाखिल 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-31 12:09 GMT
Video: किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए हरियाणा बॉर्डर से हो रहे थे दाखिल 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  36 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में देशभर के किसान पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी जब किसान शाहजहांपुर में पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर से हरियाणा में दाखिल हो रहे थे, तब उन पर पुलिस ने लाठिया चलाई।  राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर पर जबर्दस्ती हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठचार्ज कर दिया, इससे कई किसान घायल हो गए। 
 

बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन में शामिल होने राजस्थान के श्रीगंगानगर से किसानों ने हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लगाए गए बेरिकेट्स तोड़ दिए और जबरदस्ती सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रॉलियों को हरियाणा सीमा में ले गए। इससे बाद पहले हरियाणा पुलिस और किसान आंदोलनकारियों में झड़प हुई और उसके बाद हुई हरियाणा की पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज  कर दिया। पुलिस ने करीब तीन दर्जन से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया है। 

Tags:    

Similar News