मध्य प्रदेश: किसानों की कर्जमाफी के बाद खंडवा में किसान ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश: किसानों की कर्जमाफी के बाद खंडवा में किसान ने की आत्महत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-23 08:16 GMT
मध्य प्रदेश: किसानों की कर्जमाफी के बाद खंडवा में किसान ने की आत्महत्या
हाईलाइट
  • किसानों की कर्जमाफी के बाद किसान ने की आत्महत्या
  • खंडवा में किसान पर था 5 लाख का कर्ज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के बाद खंडवा जिले में कर्ज के बोझ में दबे एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के बाद ये पहला मामला सामने आया है। जब किसी किसान कर्ज की वजह से जान दी है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महज 6 घंटे में प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी कर दी थी। किसानों के हित में कांग्रेस के इस कदम की सभी ने तारीफ की, लेकिन कर्जमाफी का ये मलहम किसानों के घाव को भरने नाकाम साबित हो रहा है। मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्जमाफी से परेशान किसान ने मौत को गले लगा लिया। किसान की मौत के बाद बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। 


दरअसल खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में किसान जुवान सिंह पर 5 लाख से ज्यादा का कर्ज था। कर्ज की वजह से परेशान जुवान सिंह ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पंधाना की तहसीलदार ने जाकर स्थिति का जायजा लिया। मृतक किसान जुवान सिंह के बेटे ने बताया कि उसके पिता का नाम बैंक की डिफॉल्टर सूची में है। पिता के कर्ज का बोझ कम करने के लिए वह महराष्ट्र में मजदूरी करता है। इसी कर्ज के कारण लड़की वालों ने उसके भाई का रिश्ता तोड़ दिया था। जिसकी वजह से पिता कुछ दिनों से बहुत ज्यादा परेशान चल रहे थे।

कर्जमाफी के बाद मध्य प्रदेश में ये पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद पंधाना से बीजेपी विधायक राम डांगोरे का कहना है कि कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी की बात तो कही है लेकिन उसमें कौन- कौन से किसानों का कर्ज माफ होगा यह स्थिति साफ नहीं है। लिहाजा विधानसभा में वे इस मुद्दे को उठाएंगे। बता दें कि मृतक किसान पर 5 लाख का कर्ज था जबकि कमलनाथ सरकार ने सिर्फ 2 लाख तक ही कर्जमाफ किया है। 

Similar News