किसानों की फसलों पर टुटा मौसम का कहर, सर्वेक्षण में जुटा कृषि विभाग

किसानों की फसलों पर टुटा मौसम का कहर, सर्वेक्षण में जुटा कृषि विभाग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-05 05:31 GMT
किसानों की फसलों पर टुटा मौसम का कहर, सर्वेक्षण में जुटा कृषि विभाग
हाईलाइट
  • कृषि विभाग के मुताबिक मिर्च
  • चना
  • गेहूं
  • लाखोड़ी की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा
  • मौदा तहसील में बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलें बर्बाद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौदा तहसील में बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कृषि विभाग के मुताबिक  मिर्च, चना, गेहूं, लाखोड़ी की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग सर्वेक्षण कर फसल का नुकसान के आंकड़े जुटाने में लगा हुआ है। 26 जनवरी की शाम तक नुकसान के प्राथमिक आंकड़े प्राप्त होने का अनुमान जिला कृषि अधीक्षक मिलिंद शेंडे ने व्यक्त किया।

इन तहसीलों में हुई बारिश 

  • नागपुर शहर 13.6 mm
  • नागपुर ग्रामीण 13.6 mm
  • कामठी 12.8 mm
  • हिंगना 10.4 mm
  • काटोल 01.0 mm
  • नरखेड़ 04.0 mm
  • सावनेर 16.6 mm
  • कलमेश्वर 07.9 mm
  • रामटेक 13.4 mm
  • पारशिवनी 16.0 mm
  • मौदा 08.0 mm
  • उमरेड 03.2 mm
  • भिवापुर 09.0 mm
  • कुही 16.4 mm

कोंढाली तथा ग्रामीण अंचल में बिजली के साथ तेज बारिश

उधर कोंढाली तथा ग्रामीण अंचल में गुरुवार रात 11.15 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। रात दो बजे तक तेज बारिश चलती रही। बारिश शुक्रवार को शाम तक चलती रही। इस बारिश से गेंहू, चना तथा संतरे की फसलों को फायदा होगा। वहीं तेज हवा के कारण संतरा बागान पर असर होने की जानकारी स्थानीय संतरा उत्पादक किसान प्रकाश बारंगे, राजेंद्र धारपुरे, सुरेंद्र सिंह व्यास, सतीश चव्हाण, पदम डेहणकर, राष्ट्रपाल पाटील, याकुब पठाण, संजय नागपुरे ने दी है। वर्धा जिले की कारंजा तहसील के काजली, राहटी, जोगा क्षेत्र में गेंहू की फसल पर तूफान के कारण गेंहू की फसल का नुकसान होने की जानकारी मिली है। तेज बारिश से मासोद शिवार में दो मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई। काटोल के एसडीओ श्रीकांत उंबरकर, काटोल के तहसीलदार अजय चरडे तथा कोंढाली के नायब तहसीलदार निलेश कदम ने संबंधितों को जांच के आदेश दिए हैं। कोंढाली क्षेत्र में 54 मिलीमीटर बारिश होने की जानकारी नायब तहसीलदार निलेश कदम तथा जाम मध्यम प्रकल्प अधिकारी सपकाल ने दी है।

धामना में बारिश से फसलों का नुकसान

धामना. क्षेत्र में गुरुवार रात 12 बजे से तेज बारिश हुई। साथ में ओले भी गिरे। जिससे किसान के गेहूं चना, टमाटर, तथा अन्य फसल का काफी नुकसान हुआ है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने एक और संकट खड़ा कर दिया। क्षेत्र के व्याहाड, पेठ, सातनवरी, सिरपुर, बाजारगांव, सिवा, सावंगा का समावेश है।

कलमेश्वर तहसील में रात भर बरसे मेघ

कलमेश्वर. कलमेश्वर तहसील में गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार को सुबह 12 बजे तक रूक-रूक कर बारिश हुई। 24 घंटे वाली बारिश ने पूरे शहर का मौसम सर्द बना दिया है। हुडको कालोनी परिसर में रातभर विद्युत आपूर्ति बंद रहने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Tags:    

Similar News