कृषि की आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आमदनी : बिसेन

कृषि की आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आमदनी : बिसेन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-26 05:41 GMT
कृषि की आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आमदनी : बिसेन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। किसान आगे बढ़कर कृषि से जुड़े अन्य व्यवसाय डेयरी, मधुमक्खी और पशुपालन को भी अपनाएं। कृषि की आधुनिक तकनीक से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। ये कहना है प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन का। बिसेन ने छिंदवाड़ा जिले के कृषि विज्ञान केंद्र चंदन गांव में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम न्यू इंडिया मंथन-2022 के तहत कृषि आय को दोगुना करने के लिए किसानों को संकल्प दिलाया।

प्रभारी मंत्री बिसेन ने कहा कि देश में जय जवान-जय किसान और जय विज्ञान के नारे के साथ किसानों को विज्ञान के साथ जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में सुरक्षित भंडारण, स्वाइल हेल्थ कार्ड, जैविक खेती और उद्यानिकी फसलों के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों से कहा गया कि वे जल-संरक्षण के कार्यों में आगे आकर शामिल हो। प्रभारी मंत्री बिसेन ने करीब 8 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें शासकीय महाविद्यालय भवन और आदिवासी आश्रम-शाला भवन का लोकार्पण भी शामिल है।
 

Similar News