किसानों ने लिया मतदान के बहिष्कार निर्णय, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर असंतोष

किसानों ने लिया मतदान के बहिष्कार निर्णय, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर असंतोष

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-24 08:57 GMT
किसानों ने लिया मतदान के बहिष्कार निर्णय, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर असंतोष

डिजिटल डेस्क, मंडला। लेम्पस ककैया के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांगा के किसान चुनाव बहिष्कार की तैयारी में है। शनिवार की सुबह बैठक कर यह फैसला लिया गया है। एक हैक्टेयर में 40 की जगह 26 क्विंटल धान खरीदी का विरोध किया जा रहा है। मतदान की तारीख तक 40 क्टिंल हैक्टेयर धान खरीदी नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार कर देगें। जानकारी के मुताबिक बिछिया जनपद ग्राम मांगा में करीब दौ सो हैक्टेयर में किसानों ने धान की बोवनी की थी। यहां एक सैकड़ा किसान समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करेगे। पिछले वर्ष का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में एक हैक्टेयर में 40 क्विंटल धान खरीदने का प्रावधान था। ग्राम के किसान आदित्य पटेल ने बताया है कि इस साल ककैया लेम्पस में एक हैक्टेयर में 26 क्विंटल धान क्रक्रय की जा रही है । किसानों का आरोप है कि शासन और प्रशासन उन्नत और तकनीक से कृषि करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसमें किसान बीज, खाद अच्छी किस्म के उपयोग कर रहा है। जिससे उत्पादन बढ़ा है। लेकिन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में उत्पादन को कम कर दिया है। किसान उमेश पटेल, मनीष पटेल, दादन झारिया, बसंत, संतोष ने बताया है कि अब प्रति हैक्टेयर 40 क्विटल उत्पादन हो रहा है। 26 क्विटल समर्थन मूल्य पर क्रय कर लिया जाएगा। शेष 16 क्ंिवटल मार्केट में विक्रय करना पड़ेगा। बाजार में धान की कीमत 900 रूपये क्विंटल है। जिससे किसानों को नुकसान होगा। बोनस भी नही मिलेगा।

फैल सकती है विरोध की आग
ककैया लेम्पस में ऐेसे गांव है जहां अधिकांश किसान धान की फसल की बोवनी करते है। किसान यहां उत्पादन भी अच्छा ले रहे है। सिंचाई के साधन होने के कारण फसल कम बारिश के बाद भी अच्छी हुई है। लफरा, ककैया व आसपास के किसानों को भी खरीदी प्रति क्विंटल कम करने से नुकसान होगा। जिससे विरोध की आग फैल सकती है। मांगा के किसान आदित्य पटेल ने बताया है कि अन्य गांव के किसान भी नाराज है।

 

Similar News