धान खरीदी केन्द्र न खुलने से किसान परेशान, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिया आश्वासन  

ककरहटी धान खरीदी केन्द्र न खुलने से किसान परेशान, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिया आश्वासन  

Sanjana Namdev
Update: 2022-12-05 06:20 GMT
धान खरीदी केन्द्र न खुलने से किसान परेशान, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिया आश्वासन  

डिजिटल डेस्क ककरहटी नि.प्र.। ककरहटी सहित परिक्षेत्र के सैकड़ों किसान ककरहटी में धान खरीदी केन्द्र न खुलने से किसान परेशान है। इतना ही नहीं उन्हें ये भी पता नहीं कि वे किस धान खरीदी केन्द्र में अपनी धान बेचने ले जाये। धान की खरीदीे 28 नवम्बर से चालू है लेकिन ककरहटी व क्षेत्र के किसानों के लिये ०४ दिसम्बर तक धान खरीदी केन्द्र नहीं खोला गया। इस संबध में किसान प्रभारी मंत्री से लेकर कलेक्टर सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों से भी लिखित आवेदन देकर पुकार लगा चुके हैं लेकिन आज तक खरीदी केन्द्र की समस्या को नहीं सुलझाया गया। कडी मेहनत करके किसी तरह उगाई गई धान को आखिर कहां बेंचे इस समस्या ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। यह समस्या केवल ककरहटी कि ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की भी है। इस समस्या को लेकर समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी ने प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से फोन पर चर्चा की जिस पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि ककरहटी परिक्षेत्र के किसानों की धान खरीदी केन्द्र की समस्या का त्वरित निदान कर ककरहटी में खरीदी केन्द्र खुलवाया जायेगा। यदि किसान ककरहटी के अलावा देवेन्द्रनगर या अन्य जगह धान बेंचने ले जायें तो धान बेंचने में जितना फायदा नहीं होता उतना तो ढुलाई का भाडा लग जायेगा। शासन -प्रशासन में बैठे जन प्रतिनिधि जिले के जवाबदेह अधिकारियों को ककरहटी में किसानों की धान खरीदी केन्द्र की समस्या का समाधान त्वरित करना चाहिए। 

Tags:    

Similar News