फैशन ट्रेंड : मार्केट में तिरंगा चूड़ी, रिंग, ईयर रिंग की भरमार

 फैशन ट्रेंड : मार्केट में तिरंगा चूड़ी, रिंग, ईयर रिंग की भरमार

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-25 09:45 GMT
 फैशन ट्रेंड : मार्केट में तिरंगा चूड़ी, रिंग, ईयर रिंग की भरमार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई हैं। मार्केट तिरंगा के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। राष्ट्रीय त्योहार मनाने के लिए हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। लेडीज राष्ट्रीय त्योहार को भी फैशन ट्रेंड के साथ फॉलो करने वाली हैं। इसमें तिरंगा साड़ी के साथ ही तिरंगा बैंगल, तिरंगा रिंग, तिरंगा ईयर रिंग, तिरंगा नेल पेंट के साथ सजने-संवरने का चलन नजर आ रहा है। 

तिरंगा पोशाक भी फैशन में
कोरोना के चलते इस बार कोई भी त्योहार अच्छे से नहीं सेलीब्रेट कर पाएं। अब कंडीशन थोड़ी ठीक हाे गई है, इसलिए सोसाइटी में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। लेडीज ग्रुप तिरंगा ड्रेस, ज्वेलरी पहनकर तैयार होने वाला है। साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में तिरंगा पोशाक की बिक्री पर भी जोरों पर हैं।   प्रीति राजपूत, देव नगर 

सोसाइटी में होगा झंडावंदन
हमारी सोसाइटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडावंदन होगा। इसमें सभी को ड्रेस कोड दिया जाता है। हमें अन्य त्योहारों की तरह राष्ट्रीय पर्व भी जोर-शोर से मनाना चाहिए। इस सोच के साथ लेडीज ग्रुप ने अलग से तैयारी की हैं। जिस तरह अन्य त्योहारों पर मैचिंग के साथ तैयार होते हैं, उसी तरह 26 जनवरी पर भी मैचिंग के साथ तैयार होंगे।   इन दिनों मार्केट में तिरंगे के साथ-साथ बैच, कैप, हेयर बैंड, हैंड बैंड बिक रहे हैं।  अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के तिरंगे के ब्रोच, कैप, रीबन, हैंड बैंड आदि आइटम की भी भरमार हैं।  किरण महाराज, अवस्थी नगर
 

Tags:    

Similar News