आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया और मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया और मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-09 14:20 GMT
आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया और मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, सिवनी। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर महाकोशल विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष औैर पूर्व सांसद नीता पटेरिया के अलावा केवलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया के खिलाफ केवलारी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सरकारी भवनों में चिपकाए चुनाव प्रचार के पोस्टर
6 अक्टूबर को चुनाव आचार संहिता प्रभावशील हो जाने के बाद भी उक्त नेताओं ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और सरकारी पद पर रहने का दुरूपयोग करते हुए न केवल सरकारी भवनों की दीवारों पर प्रचार संबंधी सामग्री चिपकाई बल्कि पार्टी कार्यकत्ताओं के साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग लिया। आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत जिला कलेक्टर को की गई थी जिसे जांच के लिए एस डी ओ को सौंपा गया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
केवलारी एसडीओपी केआर कुर्वेती ने बताया कि सात अक्टूबर को पटेरिया और अवधिया ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केवलारी में भ्रमण कर सरकारी भवनों और कार्यालयों में पार्टी के पोस्टर और स्टीकर चिपकाकर चुना प्रचार प्रसार किया था। इस मामले में कलेक्टर ने मप्र संपति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 का उल्लंघन मानते हुए केवलारी पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

54 वलनेरेबल व्यक्ति चिन्हित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिले में 54 वलनेरेबल व्यक्ति चिन्हित किए हैं। यानि ऐसे व्यक्ति जो मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। इन सभी पर पुलिस की नजर है। इसी तरह जिलेभर में संवेदनशील और  अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गई है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद इनकी संख्या में बदलाव हो सकता है।  पुलिस-प्रशासन इस समय चुनाव की तैयारियों मेें जुटा हुआ है। प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होना है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले में फिलहाल पर्याप्त बल मौजूद है। वहीं 20 से 22 कंपनियां बाहर से मिलने वाली हैं। एक कंपनी में 135 लोग रहते हैं।

Similar News