अधिकारियों के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने वाले बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर

अधिकारियों के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने वाले बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-09 13:47 GMT
अधिकारियों के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने वाले बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ असंतोष फैलाने के आरोप में बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल सचिन जैसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जैसवाल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भड़काउ व असंतोष फैलाने वाले वीडियो बनाकर पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने का आरोप है। 

18 दिन से आजाद मैदान में धरने पर बैठे जैसवाल की मांग है कि राज्य सरकार पुलिसकर्मियों को उनकी यूनियन बनाने की अनुमति दे। जैसवाल के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस महकमे के प्रति विरोधी रुख को देखते हुए जैसवाल को पिछले साल सेवा से बर्खास्त किया गया था। पिछले दिनों पुलिस कांस्टेबल दीपक वाघ ने जैसवाल के आपत्तिजनक वीडियो को देखा था। जिसके बाद उसने जैसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में जैसवाल पर दूसरे पुलिसकर्मियों को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भड़काने का आरोप है।  गौरतलब है कि जैसवाल ने पुलिस वालों के दिवाली बोनस के निर्णय के खिलाफ धरना शुरु किया है। अब तक जैसवाल के खिलाफ इसी तरह के आरोपों को लेकर तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जैसवाल ने कहा कि वे सिर्फ पुलिस कर्मियों के अधिकारों की बात कर रहे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

Tags:    

Similar News