नागपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए पहला टीकाकरण केंद्र शुरू

नागपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए पहला टीकाकरण केंद्र शुरू

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-17 08:44 GMT
नागपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए पहला टीकाकरण केंद्र शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों की माताओं के लिए शहर में पहला टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया है।   पांचपावली महिला सूतिकागृह में इन महिलाओं काे वैक्सीन दी गई।  महापौर दयाशंकर तिवारी की सूचना पर मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. व अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी के मार्गदर्शन में इसे शुरू किया गया। इसके अलावा डागा अस्पताल, इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेयो) में भी जल्द केंद्र शुरू किया जाएगा। इन केंद्रों पर महिलाओं का समुपदेशन किया जाएगा। उनकी इच्छा होने पर उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।

गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दी जाए या नहीं, इस बारे में भ्रम बना हुआ था। केंद्र सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी नहीं किए थे। 2 जुलाई को सरकार ने इस बारे में मार्गदर्शन सूचना जारी की थी। इसके बाद मनपा प्रशासन द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं और छोटे बालकों की माताओं से इस सुविधा का लाभ उठाकर वैक्सीन लगाने का आह्वान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय चिलकर ने किया है।
 

Tags:    

Similar News