पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा, बच्चे सहित पांच की मौत 

पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा, बच्चे सहित पांच की मौत 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-18 16:26 GMT
पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा, बच्चे सहित पांच की मौत 

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे-सोलापुर महामार्ग पर डालज गांव में कार का टायर फटने से हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा शामिल हैं। यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को घटी।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर से सात लोग शुक्रवार शाम तुलजापुर होते हुए पुणे की ओर निकले थे। उस समय पुणे-सोलापुर महामार्ग पर डालज गांव की सीमा में कार का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इस कारण कार दूसरी लेन में घुसते हुए वहां से जा रहे वाहनों के साथ जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंच गया। जहां पुलिस ने कार में फंसे हुए मृतकों के शव बाहर निकाले और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। भिगवण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Similar News