मध्यप्रदेश में बाढ़, मदद के लिए नागपुर से दो हेलिकॉप्टर रवाना

बिगड़े हालात मध्यप्रदेश में बाढ़, मदद के लिए नागपुर से दो हेलिकॉप्टर रवाना

Anita Peddulwar
Update: 2022-08-24 04:37 GMT
मध्यप्रदेश में बाढ़, मदद के लिए नागपुर से दो हेलिकॉप्टर रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्यप्रदेश में बारिश से हालात खराब है। अनेक क्षेत्रों में बाढ़ के कारण गांव के गांव पानी में डूब गए हैं। लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में बाढ़ग्रस्तों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने नागपुर से दो एमआई-17, वी-5 हेलिकॉप्टर भेजने का निवेदन किया है। इस निवेदन पर मंगलवार सुबह नागपुर वायुसेना के विमानतल से दो मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर ने मध्यप्रदेश के लिए उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर ने मंगलवार को अनेक गांवों में लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।  मध्यप्रदेश की विदिशा में यह तैनात रहेंगे। इससे पहले इंदौर में भी हेलिकॉप्टर भेजे गए थे। 

प्रतिकूल स्थिति में उड़ान भरने की क्षमता 
वर्ष 1990 के दशक में एमआई-17 हेलिकॉप्टर रक्षा विभाग में शामिल हुआ था। फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास 200 से ज्यादा एमआई-17 कार्यरत हैं। इसमें एमआई-17 का अपडेट वर्जन एमआई-17वी5 की 100 से ज्यादा क्षमता है। सीमा सुरक्षा दल के पास कुल आठ एमआई-17 है। 2008 के एमआई-17वी5 नए और आधुनिक हेलिकॉप्टर का रक्षा विभाग में समावेश हुआ है। रात के समय और दिन में अत्यंत प्रतिकूल वातावरण में उड़ान भरने की इसमें क्षमता है। 

एमआई-17 हेलिकॉप्टर बहुउद्देशीय 
देश के अति महत्वपूर्ण यानी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सेना के वरिष्ठ अधिकारी को उनके स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एमआई-17 पर है। इसके अलावा रक्षा विभाग के जवान, सेना की सामग्री लाने ले जाने और विविध सेना की कार्रवाई के लिए एमआई-17 का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, शोध या अन्य महत्वपूर्ण अभियान, बाढ़ में लोगों को िनकालने, मदद पहुंचाने आदि मददकार्य में अनेक बार एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। 
 

Tags:    

Similar News