महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण के लिए 20 नवंबर से शुरु होगा आंदोलन

महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण के लिए 20 नवंबर से शुरु होगा आंदोलन

Tejinder Singh
Update: 2018-10-28 12:21 GMT
महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण के लिए 20 नवंबर से शुरु होगा आंदोलन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा आंदोलन एक बार फिर शुरु हो सकता है। शनिवार को मराठा क्रांति मोर्चा की राज्यव्यापी बैठक में फैसला लिया गया है कि आगामी 21 नवंबर से फिर से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 21 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान पर अनशन शुरु किया जाएगा और इसके बाद 21 नवंबर से महाराष्ट्र भर में अलग-अलग तरीकों से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरु होंगे। इस मौके पर विधायक तानाजी सावंत ने कहा कि मराठा समाज को आपस में विवाद न कर एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कोई आत्महत्या जैसा कदम न उठाए। मराठा क्रांति मोर्चा ने आरक्षण के लिए 15 नवंबर तक का समय सरकार को दिया है और चेतावनी दी है कि इसके बाद मुख्यमंत्री सहित किसी मंत्री को राज्य में कहीं घुमने-फिरने नहीं दिया जाएगा।

Similar News