इंदौर जू में जल्द आएंगे विदेशी मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा बढ़ाएंगे शान

इंदौर जू में जल्द आएंगे विदेशी मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा बढ़ाएंगे शान

Juhi Verma
Update: 2021-07-02 13:25 GMT
इंदौर जू में जल्द आएंगे विदेशी मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा बढ़ाएंगे शान

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एनिमल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है आने वाले कुछ महीनों के अंदर इंदौर के चिड़ियाघर में पहली बार अफ्रीकन जेब्रा नजर आएगा। मध्य प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर में अफ्रीकन जेब्रा जोड़ा नहीं देखा गया है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर से यह जोड़ा इंदौर आ रहा है। खास बात यह है कि ये जेब्रा इजराइल से पहले मुंबई जू आएंगे, इसके बाद इसे इंदौर जू लाया जाएगा। हालांकि अभी कोरोना की वजह से इंदौर आने में दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है।

इंदौर जू प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव के मुताबिक कोरोना के कारण अभी सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हैं, लेकिन जेब्रा को इंदौर जू में लाने की तैयारी चल रही है। जेब्रा के जोड़े के लिए बाड़ा बनाने का काम भी चल रहा है और जेब्रा जोड़ा को जल्द से जल्द इंदौर लाने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की बैठक होगी और इसके बाद काम में तेजी आएगी। हालांकि जेब्रा जोड़े को लाने के लिए 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
वहीं, डॉक्टर यादव ने बताया कि अभी चिड़ियाघर में साढ़े 600 से ज्यादा अलग-अलग प्राणी हैं। हाथी मोती के साथ ही 11 लॉयन हैं। प्रजाति की बात करें तो यहां पर 60 से ज्यादा प्रकार की प्रजातियां हैं। आपको बता दें जेब्रा की औसत आयु करीब 19-20 साल होती है। 
पिछले तीन साल में इंदौर जू ने भी पुणे, चंड़ीगढ़, नंदन कानन जू लाजिकल पार्क को शेर दिए और  इनके बदले शहर को बार्किंग डियर, बबून बंदर, सारस क्रेन और पेलिकेन पक्षी का जोड़ा दिया गया था।

Tags:    

Similar News