अहमदनगर जिला अस्पताल में आग मामले में चार गिरफ्तार

कार्रवाई अहमदनगर जिला अस्पताल में आग मामले में चार गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-09 15:45 GMT
अहमदनगर जिला अस्पताल में आग मामले में चार गिरफ्तार

संवाददाता अहमदनगर । अहमदनगर के जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में गत 6 नवंबर को लगी आग मामले में तोपखाना पुलिस थाने ने मंगलवार शाम 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक चिकित्सा अधिकारी तथा तीन नर्स शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में चिकित्सा अधिकारी विशाखा शिंदे, नर्स सपना पठारे, आसमा शेख और चन्ना अनंत शामिल हैं। इससे पूर्व इनमें से शिंदे तथा पठारे को निलंबित कर दिया गया था, जबकि शेख तथा चन्ना अनंत की सेवाएं राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आदेश से समाप्त कर दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि, शनिवार 6 नवंबर को जिला अस्पताल के कोरोना आईसीयू में आग लग गई थी। इस हादसे में 11 मरीजों की मौत हो गई थी तथा 6 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। तोपखाना पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मुनावर की शिकायत पर  मुख्य जिला शल्य चिकित्सक सुनील पोखराना समेत 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि, राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और घटना के लिए दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक संदीप मिटके कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News