अमरावती जिले में एसटी कर्मी सहित चार लोगों ने की खुदकुशी

अमरावती अमरावती जिले में एसटी कर्मी सहित चार लोगों ने की खुदकुशी

Anita Peddulwar
Update: 2022-05-16 07:50 GMT
अमरावती जिले में एसटी कर्मी सहित चार लोगों ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, अचलपुर/दर्यापुर/भातकुली । जिले के अचलपुर के एक एसटी कर्मचारी तथा भातकुली थाना क्षेत्र के खारतलेगांव व दर्यापुर शहर के बाभली परिसर में प्रत्येकी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक ही दिन में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित खुदकुशी की इन घटनाओं से खलबली मच गई है।

एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एसटी के कर्मचारी निराशा जनक स्थिति में दिखाई दे रहे है। इस बीच नवीन अनावडे नामक युवा एसटी कर्मचारी के आत्महत्या से परिसर में शोक व्याप्त है। नवीन अनावडे अचलपुर शहर के रायपुर परिसर का निवासी है। उसका 10 वर्ष पहले विवाह हुआ है। नवीन के पश्चात पत्नी और दो बेटे हैं। खबर है कि तीन दिन पहले वह पत्नी को मायके छोड़ आया था। रविवार मध्यरात्रि के दौरान उसने अपने घर में फांसी लगा ली। नवीन रोज की तरह रविवार 15 को नींद से न जागने के कारण उसके माता-पिता ने नवीन के कमरे का दरवाजा खटखटाया और देखा तो उसने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर उपजिला अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नवीन ने खुदकुशी करने से पहले एक चिट्ठी लिखकर गया। इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है ? यह जानकारी नहीं मिल पाई है। अचलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच यह भी कहा जाता है कि नवीन ने रिश्तेदारों के कहने पर कुछ दिन पहले यहां के एक प्रतिष्ठित ले-आऊट में घर खरीदा था। किंतु उस खरीदी व्यवहार में धोखाधड़ी होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। घर खरीदने के बाद वह कुछ दिन चिंता में था। ऐसा नवीन के परिजनों का आरोप है।  

दर्यापुर शहर में युवक ने की खुदकुशी
 दर्यापुर के बाभली परिसर के वाकोडेपुरा परिसर में निवासी अनंत ओंकरराव गोरोडे (37) नामक युवक ने शनिवार की देर रात घर पर परिवार का कोई सदस्य न होने से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनंता के खुदकुशी की जानकारी परिसर में फैलते ही घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही दर्यापुर पुलिस का दल भी घटनास्थल आ पहुंचा। पंचनामे के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक युवक की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। इसके पीछे पत्नी, दो बेटे, दो भाई का परिवार है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है। 

खेत में फांसी लगाकर युवक की आत्महत्या 
भातकुली तहसील के खारतलेगांव निवासी अवधुत दंदे का अडनगांव में खेत है। अवधुत दंदे को दो बेटे हैं। उनके दोनों बेटे अविवाहित है। उनका छोटा बेटा मंगेश अवधुत दंदे (19) शुक्रवार 13 मई को घर में किसी को कुछ न बताते हुए घर छोड़ गया। उसके पिता मंगेश को साइकिल पर तलाशते हुए शनिवार 14 मई को सुबह 6.30 बजे जब खेत में गए तो उन्होंने देखा कि मंगेश ने खेत में स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह जानकारी बड़े बेटे पवन को बताई। दोनों ने गांववासियों की मदद मंगेश का शव इर्विन अस्पताल में लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगेश दंदे की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वलगांव पुलिस ने यह मामला आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया है। 

महिला ने कुएं में कूदकर की खुदकुशी 
 कुछ ही दूरी पर स्थित जरुड़ निवासी 58 वर्षीय महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की।  वरुड़ पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज कर ली है। 
 मृत महिला का नाम निर्मला वसंतराव अलोणे (58) है। निर्मला ने जरुड़ गांव को लगकर ही रहने वाले धनराज दंडाले नामक किसान के खेत में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। िनर्मला को कुएं में छलांग लगाते समय आसपास के खेत में काम करने वाले सोमेश्वर बांबल, गणेश बांबल, विट्‌ठल सदाफले, धनराज दंडाले, संजय ढाले आदि ने देखा। उन्होंने तत्काल महिला को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए वरुड़ के ग्रामीण अस्पताल में ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्मला की आत्महत्या के कारणाें का पता नहीं चल पाया। वरुड़ पुलिस ने निलेश वसंतराव अलोणे की िशकायत पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानेदार प्रदीप चौगांवकर के मार्गदर्शन में जरुड़ चौकी के हेडकांस्टेबल सुनील आकाेलकर व मनोज कलस्कर कर रहे हैं। 
 

Tags:    

Similar News