रेलमंत्री के नाम पर सरकारी नौकरी के लिए युवकों को ठगे 93 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

रेलमंत्री के नाम पर सरकारी नौकरी के लिए युवकों को ठगे 93 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-08-24 15:24 GMT
रेलमंत्री के नाम पर सरकारी नौकरी के लिए युवकों को ठगे 93 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने रेलवे में भर्ती के लिए रेलमंत्री के नाम धन उगाही करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों ने रेलमंत्री के नाम पर नियुक्ति के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से लाखो रुपए लिए थे। आरोपियों ने रेलवे में भर्ती के लिए इच्छुक बेरोजगार युवकों से यह कह कर पैसे लिए थे की उनकी नियुक्ति रेलमंत्री के पास आरक्षित  पद के कोटे से कराई जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को वसई से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे आरोपी को दिल्ली से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ प्रवीण गेदम ने  माता रमाबाई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना था कि उनसे नियुक्ति के नाम पर 93 लाख रुपए लिए गए। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने सात अन्य युवकों से भी पांच से 6 लाख रुपए लिए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित मामले में गिरफ्तार एक आरोपी इंश्योरेंस व इनवेस्टमेंट एजेंट है जबकि दूसरा आरोपी प्रापर्टी एजेंट का काम करता है। दोनों आरोपी आठ दस महीने पहले एक दूसरे के संपर्क में आए थे। जांच में पता चला है कि रेलवे में नियुक्ति के नाम पर हुआ यह घोटाला देशव्यापी है।

गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने साल 2018 में सी और डी ग्रेड के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। आरोपियों ने इन पदों पर भर्ती कराने के नाम पर कई युवकों से पैसे लिए। मुंबई पुलिस आयुक्त  सुबोध कुमार जैसवाल व संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती (कानून-व्यवस्था) व अन्य आला अधिकारियों के नेतृत्व में प्रकरण की जांच कर रही टीम को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और आगे की जांच जारी है। 
 

Similar News