फसल बर्बाद होने से निराश दो किसानों ने की खुदकुशी

वर्धा फसल बर्बाद होने से निराश दो किसानों ने की खुदकुशी

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-13 07:45 GMT
फसल बर्बाद होने से निराश दो किसानों ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, आष्टी शहीद (वर्धा)। तहसील के नरसिंगपुर खेत परिसर के सुधीर लाडवीकर के कुएं में रूमानद्दीन इजाजाद्दीन काजी (22) निवासी काजीपुर ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली।  बता दें कि, रूमानउद्दीन काजी के पास नरसिंगपुर खेत परिसर में तीन एकड़ खेत है। रूमनउद्दीन सुबह के समय घर से गायब होने से परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इसके पश्चात रूमानउद्दीन का शव कुएं में दिखा। आष्टी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टेमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पता चला है कि, नियमित बारिश होने के कारण 1 लाख रुपए की लागत से बोई गई सोयाबीन की फसल में डेढ़ क्विंटल उत्पादन होने से मृतक किसान परेशान था। निजी कर्ज वापस करने की चिंता के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाने की जानकारी परिवार ने दी है। मृतक के परिवार में दो भाई, एक बहन व मां है। युवा किसान की आत्महत्या के कारण परिसर में शौक का माहौल है।

बेलगांव परिसर की घटना
तहसील के बेलगांव निवासी किसान रामराव राजाराम आत्राम (52) ने अपने निवास स्थान पर सोमवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव में खबर फैलते ही खलबली मच गई। सोमवार को मृतक रामराव आत्राम के परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। इस दौरान रामराव ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतक का पुत्र घर लौटा तो उसे घटना का पता चला। जिसके पश्चात इस घटना की जानकारी कारंजा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। खबर लिखे जाने तक मृत्यु का कारण पता नहीं चला है। इस मामले की आगे की जांच कारंजा पुलिस कर रही है।

 

Tags:    

Similar News