गड़चिरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का लापता पुत्र गीतांजलि एक्सप्रेस में मिला

अकोला पहुंचे लेने गड़चिरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का लापता पुत्र गीतांजलि एक्सप्रेस में मिला

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-08 04:27 GMT
गड़चिरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का लापता पुत्र गीतांजलि एक्सप्रेस में मिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गड़चिरोली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रूपाली पडगिलवार का बेटा आयुष (20) सोमवार को चंद्रपुर से लापता हो गया था। सूचना नागपुर महिला अध्यक्ष नैश नुसरत अली को भी मिली। उन्होंने सुबह 10 बजे पुलिस स्टेशन सीताबर्डी को जानकारी दी। इस बीच, पता चला कि वह मुंबई जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस से सफर कर रहा है। ठीक 12 बजे आयुष के पिता के साथ नैश अली रेलवे पुलिस के पास गईं, जहां महिला प्रदेश अध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे ढूंढ लिया गया। दोपहर 4 बजे गीतांजलि एक्सप्रेस अकोला में उसे उतारा गया। अकोला की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा काले पदाधिकारियों के साथ आयुष को लेने अकोला के रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं थीं। 
 

Tags:    

Similar News