उत्तर से सीधे दक्षिण को जोड़ने की गडकरी ने तैयार किया प्लान

उत्तर से सीधे दक्षिण को जोड़ने की गडकरी ने तैयार किया प्लान

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-04 08:44 GMT
उत्तर से सीधे दक्षिण को जोड़ने की गडकरी ने तैयार किया प्लान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर नागपुर से दक्षिण नागपुर आवागमन करते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार जाम में फंसना पड़ता है तो कई बार अन्य परेशानियां खड़ी होती हैं। ऐसे में अब सीधे उत्तर नागपुर और दक्षिण नागपुर को आपस में जोड़ने की योजना तैयार की है। इंदोरा चौक से कमाल चौक, गोलीबार चौक, डागा, अशोक चौक से सीधे सक्करदरा तक उड़ानपुल बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर  केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने वर्धा मार्ग स्थित अपने आवास में बैठक की। बैठक में वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी, विधायक विकास कुंभारे, मोहन मते समेत एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित थे।

यातायात समस्याओं पर की बात
बैठक में ट्राफिक समस्याओं को लेकर चर्चा की। समाधान के तौर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी इंदोरा चौक से सक्करदरा तक उड़ानपुल बनाने का सुझाव रखा। यह उड़ानपुल इंदोरा चौक से शुरू होगा। बीच में कमाल चौक, गोलीबार चौक, डागा, अशोक चौक में उतरेगा। अशोक चौक पर भव्य सर्किल बनेगा। यहां से फिर उड़ानपुल का अंतिम छोर शुरू होगा, जो सीधे सक्करदरा पर खत्म होगा। इस उड़ानपुल के लिए पांचपावली पुल को तोड़ने का भी प्रस्ताव है। फिलहाल यह प्राथमिक स्तर पर है। इसमें नेताओं ने अपने सुझाव देकर कुछ बदलाव करने को भी कहा है। इस संबंध में अभी आगे बैठक कर इसपर कई दौर की बैठक चलेगी।

अहम है योजना
इस उड़ानपुल को उत्तर नागपुर को दक्षिण नागपुर को सीधे जोड़ने में अहम माना जा रहा है। जिससे कई तरह की ट्राफिक सहित अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। हालांकि प्राथमिक चर्चा में आए इस उड़ानपुल के कारण आसपास के कुछ मकानों पर भी गाज गिरने की आशंका जताई गई है। 

Tags:    

Similar News