गडकरी ने कहा- मैंने पहले ही कहा था राजनीति व क्रिकेट में कुछ भी संभव है

गडकरी ने कहा- मैंने पहले ही कहा था राजनीति व क्रिकेट में कुछ भी संभव है

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-23 11:01 GMT
गडकरी ने कहा- मैंने पहले ही कहा था राजनीति व क्रिकेट में कुछ भी संभव है

डिजिटल डेस्क ,नागपुर। राज्य की राजनीति में चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच शनिवार सुबह हुए उलटफेर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने अपना बयान दोहराते हुए कहा है कि मैंने मुंबई में कहा था कि राजनीति व क्रिकेट में कुछ भी संभव है। लगता है मेरी बात का अर्थ आज सभी को समझ आ गया होगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में राज्य को स्थिर सरकार मिलेगी। राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करने का समय दिया है। जल्द ही बहुमत साबित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार गठन को लेकर शिवसेना  राकांपा व कांग्रेस के प्रयासों को देखते हुए माना जा रहा था कि इस बार भाजपा का सत्ता में लौटना मुश्किल है। नागपुर मुख्यमंत्री फड़णवीस का गृहनगर है। संघ मुख्यालय है। केंद्रीय मंत्री गडकरी का भी गृहनगर है। सरकार नहीं बनने की संभावना के साथ यहां भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उत्साही नहीं दिख रहे थे। लेकिन शनिवार की सुबह जैसे ही फडणवीस के शपथग्रहण की खबर आयी,शहर भाजपा में खुशी का माहौल छा गया। मुख्यमंत्री के रामदासपेठ स्थित आवास के सामने कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। संघ मुख्यालय परिसर के बड़कस चौक में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी सत्यसाईं बाबा के जन्मोत्सव समारोह में कर्नाटक के कुट्‌टूपट्‌टीी में थे। दोपहर में खासदार महोत्सव कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता के संबंध में वे नागपुर आए। पत्रकार वार्ता में पहले तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक विषयों पर कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री की शपथविधि को लेकर पूछे गए प्रश्न पर अपना पुराना बयान दोहरा गए है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विरोध में भाजपा जमकर बोलती रही है। राज्य में 70 हजार करोड़ का सिंचाई घोटाला 2014 के चुनाव में भी छाया था। इस घोटाले में अजित पवार भी लिप्त है। घोटाले में लिप्त नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने के प्रश्न पर गडकरी ने कहा मैं अधिक कुछ नहीं कहूंगा। आप पढ़े हैं। लिखते रहिए। 

Tags:    

Similar News