दिल्ली: बुराड़ी के संत नगर में गैंगवार, 3 की मौत, 5 घायल

दिल्ली: बुराड़ी के संत नगर में गैंगवार, 3 की मौत, 5 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-18 06:35 GMT
दिल्ली: बुराड़ी के संत नगर में गैंगवार, 3 की मौत, 5 घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बदमाशों ने कुछ लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

संत नगर में दिनदहाड़े फायरिंग

 

 

जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बुराड़ी इलाके से संत नगर की है। जहां स्कॉर्पियो सवार करीब तीन से चार लोगों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में राह चलती एक महिला भी शामिल है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

 

 

 

गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच फायरिंग

बताया जा रहा है ये घटना गैंगवार थी। गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई है। इस गैंगवार में टिल्लू गैंग के एक सदस्य राजू को गोली लगने से मौत हुई है। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जिम से निकले दो युवकों को निशाना बनाया था। जिम से निकलते ही उन पर फायरिंग कर दी। 

 

 

किडनैपिंग की भी खबर

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर स्कॉर्पियो में सवार थे। उन्होंने राह चलते कुछ लोगों पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। ये भी खबर है कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किसी को किडनैप भी किया है, लेकिन पुलिस ने किडनैपिंग की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Similar News