शादी का झांसा देकर शिक्षिका से विदेश में किया रेप

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से विदेश में किया रेप

Anita Peddulwar
Update: 2019-02-08 08:50 GMT
शादी का झांसा देकर शिक्षिका से विदेश में किया रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रतापनगर थानांतर्गत एक कपड़ा व्यवसायी ने अपनी कथित शिक्षिका प्रेमी को शादी के सपने दिखा कर उससे विदेश में दुष्कर्म किया। शिक्षिका का आरोप  है कि आरोपी जेठानंद उर्फ जय सुरेश कुमार नारायणी ने उसके साथ यूरोप और दुबई में घटना को अंजाम दिया। उसके बाद उससे शादी करने से मुकर गया। इस मामले में पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

2014 में हुआ परिचय
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय आरोपी जेठानंद सिंधी कॉलनी, खामला निवासी की विदेश में रहने वाली एक शिक्षिका के साथ दोस्ती हो गई। यह शिक्षिका नागपुर की रहने वाली है। वह दुबई में एक स्कूल में नौकरी करती थी। सोमलवाड़ा क्षेत्र की 26 वर्षीय पीड़ित युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे पहले शादी के सपने दिखाया। वह दुबई के एक इंडियन स्कूल में नौकरी पर थी। नागपुर में जब पीड़िता वर्ष 2014 में खामला के आरोपी की  गिफ्ट एंड आर्टिकल्स दुकान में गई थी, तब वहां पर उसकी आरोपी से पहचान हो गई। उस समय शिक्षिका ने उसकी दुकान से महंगे गिफ्ट खरीदे थे। उस समय शिक्षिका को बिल देते समय आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। 

शिक्षिका की संपत्ति का ब्योरा जुटाया
आरोपी ने  "स्पेशल ग्राहक" के रूप में उसका चयन होने पर उसे गिफ्ट लगने के बहाने उसे फोन किया और 8 दिन में उपहार ले जाने के लिए कहा। उसे महंगी घड़ी उपहार में दी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जेठानंद उसे रोज फोन और मैसेज करता था। जेठानंद की वाड़ी परिसर में कपड़ों की बड़ी दुकान है। वह शिक्षिका को अपने कपड़ों की दुकान में ले गया और वहां से खरीदारी करने के लिए कहा। दोस्ती की खातिर उसने बिल नहीं लिया। इस दौरान जेठानंद ने शिक्षिका की संपत्ति का ब्योरा जुटा लिया। जब जेठानंद को यह बात पता चली कि शिक्षिका लखपति है, तब कुछ समय बाद उसने शादी के लिए  "प्रपोज" किया।

दुबई में लग गई थी नौकरी
वर्ष 2017 में पीड़िता की दुबई में नौकरी लग गई। वह इंटरव्यू देने जाते समय जेठानंद को भी साथ में ले गई थी। दुबई में जेठानंद ने उसे शादी के सपने दिखाकर शारीरिक संबंध बनाया और अश्‍लील तस्वीरें निकाल ली। उसके बाद जेठानंद उसे यूरोप ले गया। वहां पर भी उसने उसके साथ संबंध स्थापित किया। अक्टूबर 2018 तक वह उसे शादी के सपने दिखाकर शहर के  फाइव स्टार होटल में संबंध बनाता रहा। जब पीडिता ने उससे शादी करने की बात की, तो वह मुकर गया। पीड़िता ने तब आरोपी के खिलाफ प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Similar News