कान्हा नेशनल पार्क में जल्द होंगे पर्यटकों को वनराज के दीदार, दो जोन घूम सकेंगे सैलानी

कान्हा नेशनल पार्क में जल्द होंगे पर्यटकों को वनराज के दीदार, दो जोन घूम सकेंगे सैलानी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-27 08:21 GMT
कान्हा नेशनल पार्क में जल्द होंगे पर्यटकों को वनराज के दीदार, दो जोन घूम सकेंगे सैलानी

डिजिटल डेस्क, मंडला। रैनी सीजन के तीन माह बाद पर्यटकों को भ्रमण के लिए कान्हा नेशनल पार्क के गेट 1 अक्टूबर से खुल जाएंगे। पर्यटक कान्हा के दो जोन में पर्यटन कर सकेंगे। 15 अक्टूबर से 4 जोन में पर्यटकों में वनराज के दीदार मिल सकेंगे। कान्हा पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए पार्क खोलने की तैयारी कर ली है। सड़क दुरूस्त की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कान्हा नेशनल पार्क जून माह से कोर एरिया पर्यटन के लिए बंद कर दिया गया था। बारिश के समय सड़क खराब होने के कारण पर्यटन नहीं हो सकता। अब बारिश थमने के बाद कान्हा में पर्यटन फिर शुरू किया जाएगा। 1 अक्टूबर से कान्हा के कोर एरिया में पयर्टक भ्रमण के लिए जा सकेंगे। 1 से 14 अक्टूबर तक कान्हा और मुक्की जोन में पर्यटन होगा। जिसमें कान्हा में 20 मुक्की में 45 वाहन से पर्यटक भ्रमण करेगे। 14 अक्टूबर तक 65 वाहनों से पयर्टन हो सकेगा।

इसके बाद 15 अक्टूबर से कान्हा के सरही, कान्हा, किसली, मुक्की में पयर्टक शुरू किया जाएगा। सरही में 30 वाहन, कान्हा में 45 वाहन, मुक्की में 45 वाहन और किसली में 20 वाहन में सैलानियों को पार्क घूमने का मौका मिलेगा। जून माह तक 140 वाहन से पर्यटक पार्क का भ्रमण कर सकेंगे। अक्टूबर माह के पहले पखवाड़े में बारिश की संभावना रहती है। जिसके कारण दो जोन में पर्यटन प्रभावित हो सकता है। इसको देखते हुए दो जोन मे पर्यटन 15 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

कान्हा पार्क प्रबंधन ने 1 अक्टूबर से पर्यटन के लिए तैयारी कर ली है। सड़कों को दुरूस्त कर लिया गया है। जिससे पर्यटक वाहन फंसे ना। दो जोन मे सड़कों के गढ्ढे भर दिये गए है। इसके अलावा 2 अन्य जोन में भी सड़क मरम्मत का काम किया जा रहा है। रैनी सीजन में सिर्फ बफर जोन में पर्यटन किया जा रहा है। जिसमें पर्यटक कम आते है। बारिश के समय होटल, रिर्सोट बंद रहते है। जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार नहीं मिलता। 1 अक्टूबर से पार्क का कोर एरिया खुल जाने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। गाईड, वाहन चालक, ढ़ावा होटल संचालकों को रोजगार मिलने लगेगा। पार्क 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाने को देखते हुए होटल और रिसोर्ट संचालक भी तैयारियों में जुट गये है।

अक्टूबर माह 80 फीसदी बुकिंग
बताया गया है कि कान्हा नेशनल पार्क 1 अक्टूबर से फुल है। यहां एक पखवाड़े वाहन की संख्या कम होने के कारण पर्यटकों को आसानी से भ्रमण का मौका नहीं मिलेगा। 15 अक्टूबर के बाद दशहरा त्यौहार होने के कारण कान्हा फुल ही रहेगा। पूरा अक्टूबर माह 80 प्रतिशत टिकिट बुक रहेगी। कान्हा नेशनल पार्क मे तीन माह के बाद भ्रमण का मोका पर्यटकों को मिला है। जिससे बड़ी संख्या में कान्हा पहुंचेगे। अब पर्यटक बफर में भी जाना पसंद कर रहे है। दो साल पहले बफर में पयर्टन शुरू करने के बाद यहां टाईगर की साईटिंग भी हो रही है।

इनका कहना  है
1 अक्टूबर से दो जोन में पर्यटन शुरू होगा। 15 से सभी जोन में पर्यटन हो सकेगा। अक्टूबर माह में त्यौहार के कारण पर्यटक ने एडवांस टिकिट बुक कराये है। अक्टूबर में बड़ी संख्या में सैलानी कान्हा आएगे।
अंजना सुचिता तर्की, उपसंचालक कान्हा

 

Similar News