तकनीकी ज्ञान से किसानों को रूबरू कराएं : गडकरी

तकनीकी ज्ञान से किसानों को रूबरू कराएं : गडकरी

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-22 10:45 GMT
तकनीकी ज्ञान से किसानों को रूबरू कराएं : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि नई तकनीकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। नए तकनीकी ज्ञान से किसानों को प्रशिक्षित कर कृषि विकास को गति दी जा सकती है। बदलते विश्व को देखते हुए तकनीकी ज्ञान का उपयोग आवश्यक है। शनिवार को कृषि कल्याण यू-ट्यूब चैनल के लोकार्पण अवसर पर गडकरी बोल रहे थे। 

लोगों तक जानकारी पहुंचाएं
श्री गडकरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के समान स्मार्ट गांव होना चाहिए। केंद्र सरकार के दिशा योजना की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। गांवों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करने के लिहाज से भी कार्य व प्रयास करने की आवश्यकता है। कृषि कल्याण के संपादक नितीन कुलकर्णी ने प्रस्तावना रखी। अजय राजकारने ने कृषि विकास कार्यों में योगदान की सराहना की। विधान परिषद सदस्य रामदास आंबटकर, मानस उद्योग समूह के उपाध्यक्ष जयकुमार वर्मा, अनिल जोशी, भोजराम कपगते, सारंग गडकरी, समय बनसोड, सुधीर दिवे उपस्थित थे। 


 

Tags:    

Similar News