दिल्ली: नाबालिग लड़की ने थाने में की खुदकुशी, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

दिल्ली: नाबालिग लड़की ने थाने में की खुदकुशी, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-15 04:24 GMT
दिल्ली: नाबालिग लड़की ने थाने में की खुदकुशी, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक विहार पुलिस स्टेशन के अंदर नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार देर रात लड़की का शव थाने के अंदर पंखे से लटका मिला। लड़की की मां ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ये पूरा मामला दो परिवारों के झगड़े का है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

शनिवार देर रात तिलक विहार थाने में लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। मृतक युवती के भाई का कहना है, हम जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने हमें एक कमरे में बंद कर दिया था, जबकि हमारी बहन दूसरे रूम में थी। खिड़की से देखा तो हमारी बहन फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।

 

 

लड़की की मां ने आपने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि, उनके पड़ोसी अपने बेटे से शादी के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन बेटी नाबालिग थी इसलिए हमने शादी से इनकार कर दिया था। परिजनों के मुताबिक रात करीब 10.30 बजे उनकी बेटी अचानक से गायब हो गई थी। काफी देर तक जब लड़की घर में नहीं मिली तो वो पड़ोसी हैप्पी सिंह के घर गए और लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान हैप्पी सिंह और उसके घरवालों ने उनके साथ मारपीट भी की।

 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले को दो परिवार के बीच झगड़ा बता रही है। पुलिस ने बताया नाबालिग लड़की के परिवार और पड़ोसी के 20 साल के लड़के की दोस्ती को लेकर ये झगड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 


 

Similar News