बालिका के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जुटी जांच में

बालिका के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जुटी जांच में

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-18 08:52 GMT
बालिका के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जुटी जांच में

डिजिटल डेस, छतरपुर। लुगासी पुलिस चौकी के झांझन गांव के एक घर में गोली चलने से 13 वर्षीय एक बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। संदिग्ध अवस्था में बंदूक से निकली गोली बालिका के सीने में लगी। गोली लगने से घायल हुई बालिका लक्ष्मी कुशवाहा पिता रामपाल कुशवाहा को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। घर में गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली उस समय लक्ष्मी घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि घर में अकेली बालिका घर में रखा 12 बोर के कटटे से खेल रहीं थी, उसी समय अचानक कटटे से गोली चल गई और गोली सीधे उसके सीने में जा धसी।

विवाद बताया जा रहा कारण
घायल किशोरी के पिता रामपाल कुशवाहा का मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। गांव में चर्चा है कि जिन लोगों से विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने गोली चलाई है। वहीं पुलिस मामले को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। लुगासी चौकी प्रभारी को तो मामले की जानकारी तक नहीं है। नौगांव थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि विवाद की बात सामने आई है। घायल किशोरी के बयान लेने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गोली खुद से चली या फिर किसी ने चलाई है।

जांच में जुटी पुलिस
किशोरी के उपर गोली चलने के मामले की सूचना मिलने के बाद लुगासी चौकी पुुलिस और नौगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपास के लोगों का बयान लेने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि किशोरी के पास कटटा कहा से आया। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि गोली किशोरी ने गोली खुद चलाई या फिर कोई और कारण है।

यह भी हो रही चर्चाएं
गोली लगने के मामले के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि किशोरी ने जानबूझकर अपने उपर कट्टे से फायर किया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि  किसी अन्य कारण के चलते गोली चली है। बहरहाल सवाल यह उठ रहा है कि घर में कटटा आया कहा से। क्योकि अभी
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कटटा लायसेंसी है या बगैर लायसेंस का।

Similar News