लोकल ट्रेन के गेट पर स्टंट करती लड़की की यूं बची जान, देखें वीडियो

लोकल ट्रेन के गेट पर स्टंट करती लड़की की यूं बची जान, देखें वीडियो

Tejinder Singh
Update: 2018-10-02 14:20 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चलती लोकल ट्रेन में स्टंट के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार एक लड़की ने ऐसा किया है कि उसकी जान जाते-जाते बची। ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर स्टंट करती लड़की जैसे ही बाहर की ओर झुकी सामने से आ रही लोकल ट्रेन के झटके से उसका हाथ छूट गया, लेकिन गनीमत ये रही कि साथ में खड़े यात्रियों ने लड़की को मौत के मुंह से बचा लिया। स्टंट कर रही लड़की की पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है। ट्रेन में बैठे एक यात्री ने यह वीडियो बनाया जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जा सकती थी जान
जिस ट्रेन में हादसा हुआ वह वसई से चर्चगेट की ओर जा रही थी। लोकल के दरवाजे पर खड़ी लड़की कान में हेडफोन लगाए गाना सुनते हुए नजर आ रही है। इसके बाद लड़की अपने कपड़े ठीक करती है और दरवाजे से बाहर लटकने की कोशिश करती है। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन से टक्कर लगने के चलते उसका हाथ छूट जाता है और वह ट्रेन से नीचे की ओर गिरती है। साथ सफर कर रहा यात्री लपककर हाथ बढ़ाता है और लड़की के कपड़े उसके साथ में आ जाते हैं। जिसके बाद किसी तरह लड़की को दोबारा ट्रेन में खींच लिया जाता है। लड़की के माथे पर चोट का निशान नजर आता है लेकिन इससे ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। रेलवे पुलिस के मुताबिक फिलहाल उनके पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। वीडियो क्लिप के आधार पर छानबीन की जा रही है। 
                       

Similar News