धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार, जमकर बिके सोने-चांदी के सिक्के

धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार, जमकर बिके सोने-चांदी के सिक्के

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-05 18:47 GMT
धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार, जमकर बिके सोने-चांदी के सिक्के

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर का बाजार धनतेरस और दीपावली की रौनक से गुलजार हो चुका है। इस साल बाजार में जबरदस्त उत्साह है। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। दिवाली का 7 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए लोग दिवाली की शॉपिंग में करते दिखे। धनतेरस पर बाजार दुल्हन की तरह सजा रहा। सर्राफा बाजार से लेकर स्टील के बर्तनों की दुकानों में जमकर खरीददारी हुई। सर्राफा की दुकानों में लेटेस्ट डिजाइन की ज्वैलरी, सोने की गिन्नी, आकर्षक का खास केन्द्र रही। 

उधर अमरावती में धनत्रयोदशी के पावन पर्व पर सप्ताह के पहले दिन सोमवार 5 नवंबर को अचानक बाजार में रौनक देखी गई। पूरे दिन सराफा बाजार सहित शहर के अन्य सभी बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की होड़ मची रही। विशेषकर धनतेरस के अवसर पर सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्के सहित अन्य जेवरातों की जमकर खरीदारी की गई। 

लक्ष्मी की स्थापना के लिए लक्ष्मी मूर्तियों की भी धनतेरस को खरीदारी की जाती है। एक  सराफा व्यवसायी से मिली जानकारी के मुताबिक धनतेरस पर अचानक सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई। जिससे सराफा व्यवसायियों को पूरे दिन ग्राहकी में व्यस्त रहना पड़ा। ग्राहकों द्वारा इस शुभ अवसर पर बड़े पैमाने पर सोने व चांदी के सिक्कों की खरीदारी की गई। हालांकि इस बार सोने से ज्यादा चांदी में उठाव ज्यादा देखा गया। सोने-चांदी के सिक्के के अलावा ग्राहकों ने कई प्रकार के टॉप, चेन, अंगूठी सहित तरह-तरह के जेवरातों की खरीददारी की। सराफा के अलावा बर्तन बाजार में भी बड़े पैमाने पर लोगों ने खरीदारी की। तांबा, पीतल व स्टील की वस्तुएं भी बड़े पैमाने पर खरीदी गई। 

मोबाइल हैंडसेट खरीदने की ओर लोगों का अधिक झुकाव रहा। वर्तमान में मोबाइल फोन की अहमियत के चलते अनेक लोगों ने मोबाइल हैंडसेट खरीदे। मायूस व्यापारियों को धनतेरस पर काफी राहत मिली। सोमवार को सराफा बाजार में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की गई। जिससे सराफा व्यापारियों के चेहरे खिल गए। यह उठाव आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। 

32 हजार 300 रुपए बिका सोना
धनतेरस के अवसर पर सोमवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 32 हजार 300 रुपए तोला बिका। इसके अलावा चांदी का भाव 40 हजार रुपए किलो रहा।

Similar News