रैपुरा की गौशाला में हर्षोल्लास के साथ की गई गोवर्धन पूजा

पन्ना रैपुरा की गौशाला में हर्षोल्लास के साथ की गई गोवर्धन पूजा

Sanjana Namdev
Update: 2022-10-27 10:38 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!


डिजिटल डेस्क पन्ना। प्रत्येक वर्ष दीपावली के अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया व ब्रजवासियों को इंद्र के भय से बचाया। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की जाती है। दिनांक 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रैपुरा की गौशाला में अध्यक्ष रमा बाई लोधी, सचिव ममता बाई यादव के मार्गदर्शन में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में गाय एवं गाय के बछड़े को सजाया गया और गाय के गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। 

Tags:    

Similar News