प्रवासियों को अपने गांव भेजने विशेष ट्रेन चलाए सरकार

प्रवासियों को अपने गांव भेजने विशेष ट्रेन चलाए सरकार

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-23 11:38 GMT
प्रवासियों को अपने गांव भेजने विशेष ट्रेन चलाए सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।   महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व उत्तरभारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिल कर मांग की है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई जाए। राज्यपाल को सौंपे गए पत्र में सिंह ने मांग की है कि कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र में रहने वाले जो लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, उनका आवश्यक परीक्षण कर यातायात की सुविधा प्रदान की जाए जिससे वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।

सिंह ने कहा कि जरूरतमंद राशन कार्ड धारकों तथा राशन कार्ड से वंचित गरीब/ जरूरत मंदों की भी सहायता जरुरी है।लॉकडाउन के चलते उन लोगों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है,जिनके पास रहने-खाने की व्यवस्था का घोर अभाव है,ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिएबांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स मैदान में अस्थायी रूप से टेंट का आवास बनाकर सामूहिक रूप से,सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उन्हें रखा जा सकता है और उनके भोजन की व्यवस्था की जा सकती है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों की बड़ी संख्या है। कोरोना संकट के चलते उनका कामकाज बंद है। निम्न आय वाले इन लोगो की आर्थिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इस लिए इनकी आर्थिक सहायती की जानी चाहिए। 

 

 

Tags:    

Similar News