दिल्ली से साेलापुर जा रहा 37 लाख का गुटखा जब्त

52 लाख की सामग्री पुलिस के हाथ लगी दिल्ली से साेलापुर जा रहा 37 लाख का गुटखा जब्त

Anita Peddulwar
Update: 2022-05-07 13:58 GMT
दिल्ली से साेलापुर जा रहा 37 लाख का गुटखा जब्त

डिजिटल डेस्क, फर्दापुर। चोरी-छिपे बिक्री के लिए दिल्ली से सोलापुर ले जाए जा रहे गुटखा सहित लगभग 52 लाख रुपए की सामग्री फर्दापुर पुलिस ने जाल बिछाकर जब्त कर लिया। कार्रवाई 6 मई को शाम करीब सात बजे जलगांव-औरंगाबाद रास्ते पर की गई। सहायक निरीक्षक देविदास वाघमोड़े ने बताया कि उक्त रास्ते से कंटेनर में गुटखा ले जाए जाने की जानकारी मिलने पर जाल बिछाया गया। संदिग्ध आयशर कंटेनर (एचआर 73  ए 2236 ) को रोककर जब पूछताछ की गई तो चालक ने गुमराह करने का प्रयास किया। जब कंटेनर को खोला गया तो उसमें भारी मात्रा में गुटखा मिला। कड़ी पूछताछ में चालक हमीद हारूण खान (३५, नखरोला, जि. पलवल, हरियाणा) ने दिल्ली से गुटखा सोलापुर ले जाने की बात कबूल की। पुलिस ने ३37 लाख का गुटखा  आैर 15 लाख रुपए के आयशर कंटेनर को मिलाकर 52  लाख की सामग्री जब्त की। आरोपी खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया, अपर अधीक्षक डॉ. पवन बनसोड़, सिल्लोड़ उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. विजय कुमार मराठे के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक वाघमोड़े, अमलदार सचिन काले, योगेश कोली, प्रदीप बेदरकर के दस्ते ने की। 

Tags:    

Similar News