नागपुर में आधा दर्जन लोगों ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

नागपुर में आधा दर्जन लोगों ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-02 06:54 GMT
नागपुर में आधा दर्जन लोगों ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

डिजिटल डेस्क,  नागपुर ।  अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों के नाम वर्षा किशोर काले (50) और कमलकुमार हसिजा (53) है। घटनाएं अलग- अलग स्थानों पर हुईं। आत्महत्या के कारण अज्ञात है। संबंधित थानों आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस छानबीन कर रही है।   

शौचालय में  दी जान 
पुलिस के अनुसार  मिरे ले-आउट, नंदनवन निवासी वर्षा काले ने 30 जून को शाम करीब 4 बजे घर के शौचालय पर लगी पानी की टंकी के पाइप को ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर नंदनवन पुलिस घटनास्थल पर पहंुचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

कामठी में महिला ने लगाई फांसी 
नवीन कामठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरत टाउन निवासी सोनाली नागेश चित्तारी (27) ने 1 जुलाई को सुबह करीब 5.30 बजे घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर उप-निरीक्षक शेख घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर शव  पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।

पहले पत्नी को पीटा, फिर लगा ली फांसी  
हुड़केश्वर इलाके में चिमूरकर ले-आउट में किराए से रहने वाले हनुमानसिंह चव्हाण (23) मूलत: यवतमाल का रहने वाला था। माता-पिता से तालमेल नहीं बैठने के कारण वह पत्नी के साथ नागपुर में था। 30 जून को सुबह करीब 11.30 बजे अकारण पत्नी के साथ मारपीट की। घायल पत्नी को साले की पत्नी दवाखाने ले गई। उधर बेवजह मारपीट करने से हुई आत्मग्लानि के चलते हनुमानसिंह ने घर में छत में लगे हुक में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। भूपेंद्र लालसिंह चव्हाण ने पुलिस को सूचना दी। हुड़केश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। 

जूते की लेस से गला घोंटकर की खुदकुशी 
सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक में निशांत सोनी के घर किराए से रहने वाले विश्वजीत मजुमदार (37), ने 30 जून को घर में  छत में लगे हुक को जूते की लेस बांधकर फांसी लगा ली। सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव शासकीय अस्पताल भेजा। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। विश्वजीत होटल में नौकरी करता था। वह विवाहित था। गांव से नागपुर आने के बाद वह कुछ परेशान रहता था। विश्वजीत मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

फंदे की गांठ छूटने से नीचे गिरा, मौत 
जरीपटका इलाके के गली नं.-10, इंदिरा नगर, निवासी आकाश भालेराव (27) ने 30 जून को घर के सीलिंग पंखे में ओढ़नी बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया। ओढ़नी की गांठ छूटने से आकाश नीचे गिर पड़ा। सिर में  गंभीर चोट लगी। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जरीपटका पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।
 

Tags:    

Similar News