मेहनत से बोई फसलों में लगाई जा रही आग 

गोंदिया मेहनत से बोई फसलों में लगाई जा रही आग 

Anita Peddulwar
Update: 2022-12-04 12:48 GMT
मेहनत से बोई फसलों में लगाई जा रही आग 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया । गोंदिया जिले मंे धान की कटाई कर खेतों मंे ढेर लगाने का काम चल रहा है। इसी कालावधि में हर वर्ष अज्ञातों द्वारा धान के ढेरों को जलाकर किसानांे की वर्ष भर की कमाई को पल भर में ही नष्ट कर रहे हैं। इस वर्ष भी जलाने का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है। इसी तरह गोंिदया तहसील के ग्राम अंभोरा में शुक्रवार को अज्ञातों ने एक ही रात मंे 6 किसानों के धान के ढेरों को आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में पीड़ित किसानों का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। यह घटना शनिवार, 3 दिसंबर को सुबह में सामने आई। इस घटना को लेकर पीड़ित किसानों ने ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें ग्राम अंभोरा निवासी हेमराज भैयालाल पटले, ओमकार नेवल पटले, भैयालाल सोमा पटले, राजकुमार पटले, रेखलाल चौधरी इन किसानों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व पंस सदस्य प्रकाश डहाट, पूर्व सरपंच चिंतामण चौधरी तथा ग्रामीणों ने यहां घटनास्थल पर पहंुचकर पीड़ित किसानों को तत्काल आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
 

Tags:    

Similar News