हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-05 05:50 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विज ने पिछले कुछ दिन में उनसे मिलने वालों से अपील की है कि वे भी कोरोना का टेस्ट करवाएं।

 

 

बताया जा रहा है कि पहला टीका लगने के बाद अनिल विज को 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाने वाली थी। डॉक्टर उनके शरीर में एंटी बॉडीज बनने का अध्ययन करने वाले थे, लेकिन अब उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीके पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बचाव के लिए भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की दवा कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। 

Tags:    

Similar News