स्वास्थ्य सेविकाएं व आशा वर्कर होंगी हाईटेक, मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

स्वास्थ्य सेविकाएं व आशा वर्कर होंगी हाईटेक, मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-13 07:31 GMT
स्वास्थ्य सेविकाएं व आशा वर्कर होंगी हाईटेक, मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्भवती माता व बालमृत्यु रोकने के लिए सरकार की ओर से विविध उपाययोजनाएं की जाती हैं। इसी कड़ी में 13वें वित्त आयोग की निधि से स्वास्थ्य सेविकाओं के लिए टैबलेट, आशा वर्करों के लिए स्मार्ट फोन और पर्यवेक्षकों के लिए 10 वाहनों की खरीदी की जाएगी। हाल ही में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। 

4,920 टैब, 2070 स्मार्ट फोन 
13वें वित्त आयोग के निधि से बालमृत्यु रोकने के लिए राज्य में अभी तक 248 करोड़, 33 लाख रुपए निधि वितरीत की गयी है। इसमें से 8 करोड़, 17 लाख रुपए निधि खर्च नहीं हुई है। शेष निधि से स्वास्थ्य सेविकाओं के लिए 4920 टैबलेट, आशा वर्कर के लिए 2070 स्मार्ट फाेन और पर्यवेक्षकों के लिए 10 वाहन खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को सरकार की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है। टैबलेट खरीदी पर 4 करोड़, 92 लाख रुपए, स्मार्ट फोन खरीदी पर 2 करोड़ 48 लाख, 40 हजार रुपए तथा वाहनों की खरीदी पर 77 लाख, 14 हजार रुपए खर्च अपेक्षित है। टैबलेट, स्मार्ट फोन और वाहनों की खरीदी पर 8 करोड़, 17 लाख, 54 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है।
 
इधर जिप कर्मचारियों को लंबी प्रतीक्षा के बाद मिली पदोन्नति
जिला परिषद सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को लंबी प्रतीक्षा के बाद पदोन्नति मिली है। पदोन्नति मिलने वाले कर्मचारियों में 6 सहायक प्रशासन अधिकारी, 8 कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी, 6 वरिष्ठ सहायकों का समावेश है। सहायक प्रशासन अधिकारी पद पर पदोन्नत होने वालों में अपूर्वा घटाटे, योगेश संगेवार, वाई.वी. नवघरे, के.वी. नारखेड़े, अनिल बालपांडे, सुशील रहाटे, संजय धोटे, संजय गणोरकर का समावेश है। वरिष्ठ सहायकों में राजकुमार डोमडे, शुभांगी नेरल, मुकुंद नागपुरे, सदानंद ठाकरे, पी.एन. क्षीरसागर, पुणाजी बारापात्रे का समावेश है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को महाराष्ट्र राज्य जिला परिषद लिपिकवर्गीय कर्मचारी संगठन क राज्य कार्याध्यक्ष संजय धोटे, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र अत्रे ने बधाई दी। 

Similar News