बारिश से पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश तरबतर

बारिश से पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश तरबतर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-29 10:21 GMT
बारिश से पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश तरबतर

एजेंसी, नागपुर। नागपुर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मध्यप्रदेश के कई स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और विदर्भ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके कारण एमपी, छतीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश हुई थी।

पूर्वी मध्यप्रदेश में जहां भारी बारिश हुई, वहीं पश्चिम मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और विदर्भ के कई स्थानों में भारी बारिश के साथ-साथ तूफ़ान भी आया। हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। मध्यप्रदेश के नौगांव में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दमोह में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद भी पश्चिम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तापमान सामान्य से ऊपर था, जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश और विदर्भ में तापमान सामान्य था। मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य था। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है: पन्ना, छतरपुर, रीवा, सीधी शहडोल, अनूपपुर, सिंगरौली, उमरिया सहित कई स्थान शामिल हैं।

Similar News